शाहजहांपुर, जून 16 -- तिलहर। कीटनाशक दवा की बोतल से खेलते हुए दो वर्षीय बच्ची ने उसे पी लिया जिससे उसकी हालत खराब हो गई। परिवार के लोग उसे सीएचसी लेकर पहुंचे जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शेरगढ़ गांव की शकुंतला देवी ने बताया कि सोमवार को उनकी दो वर्षीय पोती जानकी घर में खेल रही थी। इसी दौरान घर में रखी कीटनाशक दवा की बोतल उसके हाथ में आ गई जिसे खोलकर उसने फैला दिया और उसके मुंह में भी कुछ चली गई। जानकारी होने पर उनके घर में कोहराम मच गया और तुरंत बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे। यह भी पढ़ें- बालक को जहरीले जंतु ने काटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...