प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 13 -- परिवार के लोगों के छत पर पापड़ बनाने के दौरान घर में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची पानी भरे टब में डूब गई। गंभीर हालत में उसे प्रयागराज रेफर किया गया है। मानधाता थाना क्षेत्र के हैंसी जयचंद गांव निवासी संदीप कुमार के घर के लोग शुक्रवार दोपहर छत पर पापड़ बना रहे थे। उसकी डेढ़ साल की बेटी काव्या घर के भीतर खेल रही थी। इस दौरान वह पानी भरे टब में गिर गई। घर के लोगों की नजर पड़ी तो उसे बाहर निकाला लेकिन उसकी हालत बिगड़ चुकी थी। परिजन उसे तुरंत मानधाता प्राथमिम स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज ले आया गया। यहां से प्रयागराज रेफर किया गया। प्रयागराज में उसकी हालत गंभीर बताई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...