खेलते समय जीने से फिसलकर गिरी बच्ची, मौत
लखनऊ, मार्च 20 -- सरोजनीनगर, संवाददाता। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में खेलते समय एक चार साल की मासूम जीने से गिर गई। परिजनों ने उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया जहां इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति के मुताबिक मूल रूप से लखीमपुर खीरी के नीम गांव निवासी रूपचंद सरोजनीनगर के गिन्दन खेड़ा में किराए के मकान में पत्नी रिंकी और दो बच्चों के साथ रहते हैं। वह एक निजी कंपनी में मजदूरी करते हैं। रूपचंद ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम वह ड्यूटी पर गए हुए थे, जबकि घर पर पत्नी और बच्चे मौजूद थे। इसी दौरान उनकी चार वर्षीय बेटी नैना खेलते-खेलते पहली मंजिल के जीने पर चढ़ गई। अचानक पैर फिसलने से वह सिर के बल नीचे फर्श पर गिर गई। गंभीर रूप से घायल बच्ची को आनन-फानन में इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.