खेलते समय गिरे बच्चे के गले से आरपार हुआ सरिया
बुलंदशहर, मार्च 21 -- नगर क्षेत्र के गांव नयागांव मिर्जापुर में 10 साल के बच्चे का निर्माणाधीन मकान से गेंद निकालने के दौरान पैर फिसल गया और जमीन पर लगे सरियों के ऊपर जा गिरा। एक सरिया उसके सीने से होकर गर्दन में होकर पार हो गया। सरिए समेत बच्चे को लेकर पीड़ित परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। दिल्ली के एक अस्पताल में आपरेशन कर बच्चे का सरिया बाहर निकाला जाएगा। नगर क्षेत्र के गांव नयागांव मिर्जापुर में राजकुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। राजकुमार वायरिंग का काम करते हैं। परिवार में उनकी पत्नी अनीता और तीन बच्चे दिव्यांश, ऋषभ और पुत्री वंदना हैं। बताया जाता है कि शनिवार सुबह ईद की छुट्टी होने के कारण ऋषभ (10 वर्ष) अन्य बच्चों के साथ गली में क्रिकेट खेल रहा था। खेलने के दौरान उनकी गेंद एक समीपवर्ती निर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.