अलीगढ़, जून 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव पिलखौनी में बुधवार को दिल दहलाने वाली घटना हुई। यहां एक निर्माणाधीन मकान में खेलते समय छह साल का बालक गटर टैंक में गिर गया। परिजन उसे पूरे गांव में तलाशते रहे। करीब 11 घंटे बाद उसे गटर से निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव पिलखौनी निवासी वीरेंद्र सिंह खेतीबाड़ी करते हैं। उनके घर से करीब 200 मीटर दूर ओमवीर सिंह का मकान है, जिसमें निर्माण चल रहा है। मकान के आगे तीन दुकानें बनी हुई हैं। एक दुकान में गटर बना हुआ था, जिसका मुहाना खुला हुआ था। वीरेंद्र के अनुसार घर में जगह न होने के चलते वह मक्का सुखाने के लिए ओमवीर के मकान की छत पर गए थे। साथ में पत्नी आशा देवी व ...