आजमगढ़, जनवरी 10 -- आजमगढ़, संवाददाता। जहानागंज थाना क्षेत्र के खास मिर्जापुर गांव में शुक्रवार की शाम खेलते समय कुएं में गिरने से एक बालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहानागंज थाना क्षेत्र के खास मिर्जापुर गांव निवासी आठ वर्षीय भक्त पासवान पुत्र मनोज पासवान शुक्रवार की शाम घर से तीन सौ मीटर दूर खेत में स्थित कुएं के पास खेल रहा था। उसके साथ गांव के अन्य बच्चे भी थे। खेलते समय अचानक भक्त कुएं में जा गिरा। इसके बाद अफरातफरी मच गई। साथ खेल रहे बच्चों ने परिवार के लोगों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही गांव के लोग पहुंच गए। करीब एक घंटे बाद लोगों ने अथक प्रयास के बाद किसी तरह बालक को कुएं से बाहर निकाला। लोग उसे स्थानीय अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने हालत गंभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.