इंदौर, अप्रैल 8 -- इंदौर के एमवाय अस्पताल में एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां खेलते-खेलते एक साल के मासूम की जिंदगी पर संकट आ गया। बच्चे के गले में जिंदा मछली फंस गई, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। डॉक्टरों की तत्परता और जटिल सर्जरी के बाद आखिरकार बच्चे की जान बचाई जा सकी।सफाई के दौरान मछलियों को बाहर निकालकर रखा परिजनों के अनुसार, घर में एक्वेरियम की सफाई के दौरान मछलियों को बाहर निकालकर रखा गया था। इसी दौरान पास में खेल रहे बच्चों में से एक ने मछली को हाथ में उठा लिया। यह देख एक वर्षीय बच्चा जोर-जोर से हंसने लगा। तभी हाथ में छटपटा रही मछली फिसलकर सीधे बच्चे के मुंह में चली गई और गले के अंदर जाकर फंस गई। यह भी पढ़ें- 13037 करोड़ रुपये का 'जयपुर मेट्रो फेज-2' पास, कब तक पूरा करने का लक्ष्य यह भी पढ़ें- संध्या का रेप हुआ था?...