इटावा औरैया, मार्च 27 -- इटावा(साम्हों), संवाददाता। कोतवाली भरथना क्षेत्र के नगरिया सरावा गांव में शुक्रवार सुबह हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। घर में खेल रहे 8 माह के मासूम ने खेलते-खेलते छिपकली उठाकर मुंह में रख ली। यह दृश्य देखते ही मां के होश उड़ गए और घर में अफरा-तफरी मच गई। गांव नगरिया सरावा निवासी पूजा का आठ माह का बेटा सत्यम शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे घर में खेल रहा था। इसी दौरान पास में पड़ी छिपकली को उसने उठाकर मुंह में रख लिया। बेटे के मुंह में छिपकली देखते ही मां पूजा घबरा गईं और तुरंत बच्चे के मुंह से छिपकली निकाल दी।मां रोते-रोते सीएचसी पहुंचीघटना के बाद घबराई मां रोते-रोते बच्चे को लेकर सीएचसी पहुंची, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. रवि राजपूत ने मासूम की जांच कर उपचार किया। डॉक्टर ने बताया कि बच्चे की हालत पूरी तरह सामान्य है औ...