लखनऊ, अप्रैल 19 -- नगराम के गढ़ा गांव में रविवार सुबह एक मासूम की पानी भरे टब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बिना सूचना के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गढ़ा गांव निवासी सोनू रावत के परिवार में पत्नी, दो बेटियां आन्या और तान्या (2) वर्ष की थीं। परिजनों ने बताया कि सुबह परिवार के सभी लोग बाहर बने बरामदे में चाय पी रहे थे। मृतका की मां रसोई घर में काम कर रही थी। इस दौरान तान्या खेलते-खेलते बाथरूम में चली गई। वहां बर्तन धुलने के लिए रखे थे। पास में पानी भरा हुआ एक टब रखा था। यह भी पढ़ें- गड्ढे में उतराता मिला मासूम का शव तान्या टब के पास पहुंच गई और पानी में डूब गई। जब काफी देर हो गई तो परिजनों ने बच्ची की तलाश की। अचानक परिजन बाथरूम में पहुंचे तो तान्या डूबी मिली। फौरन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने बच्ची ...