रांची, फरवरी 27 -- रांची। खेलगांव स्थित वेलोड्रोम स्टेडियम में शुक्रवार को दो दिवसीय पूर्वी क्षेत्र अस्मिता साइकिलिंग लीग (महिला) प्रतियोगिता शुरू हुई। मुख्य अतिथि व डुमरी विधायक जयराम महतो ने फ्लैग ऑफ कर शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में झारखंड, बंगाल, ओडिशा, असम और बिहार की महिला खिलाड़ी भाग ले रही हैं। विधायक ने पेरिस ओलंपिक का उदाहरण देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर झारखंड साइकिलिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र कुमार पाठक और धीर सिंह सोरेन सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.