रांची, फरवरी 26 -- रांची। खेलो इंडिया पूर्वी क्षेत्र अस्मिता साइकिलिंग लीग का शुभारंभ शुक्रवार को सिदो-कान्हू वेलोड्रम स्टेडियम खेलगांव में होगा। दो दिनी प्रतियोगिता में बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, मणिपुर, ओडिशा की लगभग 450 खिलाड़ी भाग लेंगी। 30 से अधिक तकनीकी पदाधिकारी आयोजन कराएंगे। लीग का उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सांसद विजय हांसदा, विधायक जयराम महतो करेंगे। समापन समारोह में खेल मंत्री सुदिव्य कुमार, विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी व अनुपमा सिंह खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.