आगरा, दिसम्बर 12 -- जॉन मिल्टन जूनियर हाईस्कूल यूनिट-2 और 3 का वार्षिक खेलकूद दिवस शुक्रवार को उत्साह और जोश के साथ आयोजित हुआ। विद्यालय परिसर खेल भावना से सराबोर था। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने न केवल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, बल्कि बेहतर अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास का अद्भुत उदाहरण भी प्रस्तुत किया। खेलकूद दिवस का शुभारंभ मुख्य अतिथि आलोक कुमार अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर व विद्यार्थियों को उत्साहवर्धक संदेश देने के साथ किया। मुख्य अतिथि का स्वागत विद्यालय के एमडी विनोद बंसल, विशाल बंसल, मोहित बंसल ने किया। समारोह में बच्चों ने लेमन रेस, बकेट रेस, बैलून रेस, फिटनेस मार्चपास्ट, योग प्रदर्शन, फ्लावर ड्रिल, रिबन ड्रिल, रिंग ड्रिल, सारी ड्रिल व विविध सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन से सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। मुख्य अतिथि आलोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.