कन्नौज, जनवरी 22 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर की आवास विकास कॉलोनी स्थित सुप्रभाष अकादमी में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने भरपूर उत्साह और दमखम के साथ भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक हिमांशु सक्सेना ने फीता काटकर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद बच्चों के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाता है, बल्कि ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देता है और आत्मविश्वास से भरपूर बनाता है, जिससे उनका भविष्य सफल और संतुलित रहता है। प्रधानाचार्या अलका गुप्ता ने कहा कि खेलकूद शिक्षा का अभिन्न अंग है। यह बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनकी संकल्प शक्ति, अनुशासन और आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है। पहले दिन पूर्व प्राथमिक कक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.