बक्सर, अप्रैल 2 -- युवा के लिए ------ मेडल नगर के सोमेश्वर स्थान पर गुरूवार को मना हनुमान जन्मोत्सव पूजन के बाद 2.5 किलोमीटर लंबा मैराथन दौड़ हुआ आयोजित फोटो संख्या 15 कैप्शन - गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों के साथ उपस्थित एसएन उपाध्याय व अन्य। बक्सर, निज प्रतिनिधि। हनुमान जन्मोत्सव सह क्रीड़ा भारती स्थापना दिवस पर जिले के विभिन्न हिस्सों में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। नगर के सोमेश्वर स्थान स्थित हनुमान मंदिर पर दर्शन पूजन के बाद 2.5 किलोमीटर लंबा मैराथन दौड़ हुई, जिसमें बालक-बालिका, धावक व अन्य प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मैराथन की शुरूआत एसडीपीओ गौरव पांडेय व पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा की। इस दौरान प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभा...