औरैया, दिसम्बर 18 -- औरैया, संवाददाता। खेलकूद न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि व्यक्ति को मानसिक रूप से भी सुदृढ़ और अनुशासित बनाता है। विद्यालयों में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन इसलिए आवश्यक है, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके। यह बातें जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने श्री सुंदर सिंह इंटर कॉलेज, रामगढ़ में आयोजित दो दिवसीय 28वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 के शुभारंभ अवसर पर कहीं। जिलाधिकारी ने कहा कि खेल प्रतियोगिता एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का मंच होती है, जिसमें एक प्रतिभागी प्रथम स्थान प्राप्त करता है और अन्य उसके पीछे रहते हैं, लेकिन इसका यह अर्थ नहीं कि शेष प्रतिभागी अयोग्य हैं। प्रतियोगिता में शामिल हर खिलाड़ी योग्य होता है। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.