पीलीभीत, मार्च 18 -- बीसलपुर। डिग्री कालेज में वार्षिक क्रीड़ा समारोह आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. आरपीएस यादव व प्राचार्या डा. अलका मेहरा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। बीसलपुर के राजकीय डिग्री कालेज में वार्षिक क्रीडा समारोह में क्रीड़ा प्रभारी डॉ. पवन त्रिवेदी ने दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह के कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि डा. आरपीएस यादव ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि क्रीड़ा में जितना महत्वपूर्ण है उससे कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं में भाग लेना है। क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में हमेशा स्वस्थ मानसिकता के साथ हमें प्रतिभाग करना चाहिए। सफलता और असफलता का इसमें कोई भी महत्व नहीं होता है। खेलकूद में भाग लेने वाले प्रतिभागी का स्थान महत्वपूर्ण होता है। पहले दिन...