गाज़ियाबाद, मई 5 -- ​गाजियाबाद, गुलशन भारती। कमला नेहरू नगर स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में मंगलवार को आगरा संभाग की तीन दिवसीय क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य अरुण शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में आगरा संभाग के विभिन्न स्कूलों के कुल 512 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं, जिनमें 302 लड़के और 210 लड़कियां शामिल हैं। पहले दिन विभिन्न वर्गों में हैंडबॉल, ​कबड्डी और ​शतरंज प्रतियोगिताएं बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित की गईं। प्रधानाचार्य ने बताया कि आगामी सात मई तक चलने वाले विभिन्न मुकाबलों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी, जिसके समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ यह भी पढ़ें- आगरा बना विजेता...