गंगापार, मार्च 11 -- क्षेत्र के खानुपर गांव स्थित बीडी सेंट्रल स्कूल के खेल मैदान पर आयोजित खेल प्रतियोगिता में अव्वल बच्चों को स्कूल के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता व निदेशक बबिता गुप्ता ने प्रशस्ति पत्र देते हुए अव्वल बच्चों की तारीफ करते हुए कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता में सर्वोच्च स्थान पाने वाले ऐसे छात्र-छात्राओं से सभी बच्चों को प्रेरणा लेने की आवश्कता है, जो पढ़ाई के साथ खेलकूद में प्रतिभाग कर अपने हौसले का प्रदर्शन कर रखा है। मौके पर उपस्थित प्रबंधक वेद प्रकाश गुप्ता व प्रधानाचार्य मेवालाल यादव ने भी अव्वल बच्चों के साथ खेलकूद कराने वाले खेल शिक्षक व शिक्षिकाओं की जमकर तारीफ की। इस अवसर पर शिक्षक मारुति ध्वज द्विवेदी, संतोष कुमार, गुंजा, सरिता, शिवांगी श्रीवास्तव, अर्पिता, दीपिका आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.