भदोही, मार्च 11 -- भदोही, संवाददाता। शहर के रामरायपुर स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा इंट्राम्यूरल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। शारीरिक शिक्षा विभाग प्रभारी बृजेश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। शौर्य प्रदर्शन में विद्यार्थियों ने अपनी शक्ति, संतुलन और साहस का शानदार प्रदर्शन करते हुए सबका मन मोह लिया। क्रीड़ा प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि खेल को भावना से खेलें और खेल को अपने जीवन में उतार ले तभी शारीरिक, मानसिक रूप से मजबूत होंगे। बैडमिंटन प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस और येलो हाउस दोनों टीमों ने उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रों में अखिलेश यादव ने पहला स्थान, द्वितीय स्थान अरुण कुमार और तृतीय स्थान विकास शर्...