गौरीगंज, जनवरी 6 -- अमेठी। मेरा युवा भारत की जिला युवा अधिकारी रश्मि शबनम गुप्ता ने बताया कि दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद समागम प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक डा. भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम अमेठी में आयोजित किया जायेगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी सचिन कुमार सिंह तथा समापन भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला द्वारा किया जायेगा। सामूहिक खेल प्रतियोगिता के तहत कबड्डी बालिका वर्ग, वॉलीबाल बालक वर्ग, एथलेटिक्स के तहत 100 मीटर दौड़ बालिका, 200 मीटर दौड़ बालक, ऊॅची कूद बालिका व बालक वर्ग में आयोजित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.