समस्तीपुर, मार्च 18 -- सरायरंजन। बिहार दिवस को लेकर मंगलवार को प्रखंड के आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय सरायरंजन में बालक बालिकाओं का दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें प्रखंड अंतर्गत मध्य, उच्च एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। चयनित छात्र छात्राएं आगामी 18 मार्च को समस्तीपुर के पटेल मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन बीईओ निर्मला कुमारी ने किया। मौके पर विद्यालय के एच एम रविन्द्र ठाकुर, शारीरिक शिक्षक मदन कुमार भगत के अलावा खेल के निर्णायक वैजयंती कुमारी, अशोक कुमार, सुनील कुमार, शरत कुमार, आरती कुमारी, राकेश कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.