गोरखपुर, अप्रैल 29 -- गुलरिहा। गुलरिहा के इस्लामपुर में बच्चों के खेलकूद के दौरान हुए विवाद में मारपीट हो गई। एक लड़के व उसके परिवार वालों को घर में घुसकर बुरी तरह मारा पीटा गया। पीड़ित के तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने मंगलवार को पांच नामजद के खिलाफ घर में घुसकर बलवा, मारपीट का केस दर्ज किया है। क्षेत्र के इस्लामपुर निवासिनी सुधा तिवारी का आरोप है कि रविवार को खेलकूद के दौरान विवाद में विष्णु तिवारी ने भतीजे रोहन को पंच से मारकर घायल कर दिया। रोहन को इलाज के लिए अस्पताल भेजकर पीड़िता घर पहुंची तो आरोपित ज्योति, लक्ष्मी, मुस्कान व निर्जल द्वारा घर में घुसकर मारपीट की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.