जौनपुर, मार्च 28 -- जौनपुर, संवाददाता। 36वीं राज्य स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक समारोह-2026 में वाराणसी मंडल की ओर से भाग लेते हुए जौनपुर जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और जनपद का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों की उत्कृष्ट प्रतिभा के दम पर वाराणसी मंडल ने विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। विजेता ट्रॉफी जिला व्यायाम शिक्षक रवि चन्द्र यादव और जिला व्यायाम शिक्षिका प्रियंका सिंह के साथ ब्लॉक व्यायाम शिक्षक सुरेश यादव, सुरेश कुमार यादव, राकेश कुमार यादव, अमित सोनकर तथा संगीत शिक्षिका ज्योति श्रीवास्तव ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपी। इस मौके पर बीएसए ने सभी व्यायाम शिक्षकों को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया और कहा कि खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को भविष्य में और बेहत...