रामगढ़, जून 6 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और खेल आधारभूत संरचना को मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में जिला खेलकूद एवं पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

खेलकूद संगठनों से चर्चा बैठक में विभिन्न खेल संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान उपायुक्त ने फुटबॉल, बैडमिंटन, जूडो, वॉलीबॉल सहित अन्य खेलों से जुड़े प्रतिनिधियों से उनके कार्यों और गतिविधियों की जानकारी ली।

स्विमिंग पूल और बैडमिंटन कोर्ट पर चर्चा उन्होंने छत्तरमांडू स्थित नवनिर्मित स्विमिंग पूल का संचालन जल्द शुरू करने का निर्देश दिया। साथ ही स्विमिंग पूल और इंडोर स्टेडियम के बैडमिंटन कोर्ट में जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित करने की योजना पर भी चर्चा की गई।

खेल स्टेडियमों की व्यवस्था और उपकर...