रांची, दिसम्बर 15 -- हजारीबाग। विनोबा भावे विश्वविद्यालय (विभावि) के 29वें अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव 'झूमर-2025' का शुभारंभ सोमवार को हुआ। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कुलपति प्रोफेसर चंद्र भूषण शर्मा ने कहा कि खेलकूद, कला एवं संस्कृति विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए उतना ही जरूरी हैं, जितना कि पठन-पाठन। उन्होंने कला एवं संस्कृति को हमारा धरोहर बताया, जिसमें पुरातन से लेकर आधुनिक तक का समावेश है। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज से जुड़ा हुआ है, और हम सभी को समाज से जुड़कर इसे आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने महोत्सव का अद्भुत अहसास करने की बात कही और लोगों से अपील की कि वे झूमर-2025 के तीन दिवसीय कार्यक्रम का लुत्फ उठाएं और प्रतिभागियों की हौसला अफजाई करें। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य अपने विद्यार्थियो...