खेलकर सोए छात्र की अचानक तबियत बिगड़ी, मौत
अमरोहा, मार्च 26 -- रहरा,(अमरोहा) संवाददाता। खाना खाकर सोने के कुछ देर बाद मंगलवार रात अचानक कक्षा एक के छात्र की तबियत बिगड़ गई। गले में घरघराहट की आवाज के संग उसे सांस लेने में दिक्कत हुई। देर रात मेरठ के अस्पताल में उपचार से पूर्व बालक की मौत हो गई। बिना कानूनी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। परिवार में कोहराम मचा है। थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव देहरी खादर निवासी भूप सिंह का सात वर्षीय बेटा तुलसीराम मंगलवार शाम खाना खाने के बाद घर के नजदीक खेलने चला गया। करीब 8:30 बजे तुलसीराम घर आया और चारपाई पर सो गया। कुछ देर में उसके गले से घरघराहट की आवाज शुरू हो गई। तुलसीराम को सांस लेने में तकलीफ होने लगी मची। अफरातफरी के बीच परिजन उसे संभल के गंवा के निजी अस्पताल ले गए, जहां से बाहर ले जाने का सुझाव दिया गया। मेरठ के अस्पताल में उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.