लखनऊ, अगस्त 29 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ में रेस्टोरेंट क्रिकेट लीग (आरसीएल) के चौथे सीजन के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार इसके मुकाबले दिल्ली में होंगे। 'हंगर फ्री भारत' और आरसीएल की इस साझा मुहिम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम से प्रेरणा मिली है। इसका मुख्य उद्देश्य खेल के माध्यम से समाज के वंचित और गरीब वर्ग तक मुफ्त भोजन पहुंचाना है। इस लीग का चौथा सीजन 22 से 25 अक्तूबर तक नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में और 22 से 29 नवंबर में खेला जाएगा। शहर में आयोजित प्रेस मीट में आयोजकों ने बताया कि आगामी सीजन के संबंध में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से वार्ता हो चुकी है। राज्य सरकार से समय और स्थान की स्वीकृति मिलते ही उत्तर प्रदेश में इस लीग का बिगुल बज जाएगा।

इस क्रिकेट टूर्नामेंट का...