गुड़गांव, मार्च 3 -- गुरुग्राम। शहर में सात और आठ मार्च को यूथ बॉक्सिंग जिला चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता बॉक्सिंग एसोसिएशन गुरुग्राम की ओर से लक्ष्मण विहार स्थित गुरुग्राम बॉक्सिंग एंड स्पोर्ट्स अकैडमी में आयोजित होगी। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में जिले भर के 17 से 18 वर्ष आयु वर्ग के युवा पुरुष एवं महिला मुक्केबाज हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के पहले दिन 7 मार्च को सुबह 7 से 8 बजे तक खिलाड़ियों का वजन लिया जाएगा, जबकि मुकाबलों की शुरुआत दोपहर 12 बजे से होगी। सभी प्रतिभागियों को अपने मूल दस्तावेज तथा उनकी फोटोकॉपी साथ लाना अनिवार्य किया गया है। बिना आवश्यक दस्तावेजों के किसी भी खिलाड़ी को भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनकी जन्मति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.