लखनऊ, जनवरी 9 -- केडी सिंह बाबू और चौक स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल का होगा कायाकल्प यूपी बैडमिंटन अकादमी की तर्ज पर विकसित होंगी सुविधाएं लखनऊ, संवाददाता। बैडमिंटन के खेल को नई उड़ान देने के लिए खेल विभाग ने कमर कस ली है। शहर के दो पुराने बैडमिंटन कोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाये जाने की तैयारी की जा रही है। इनमें केडी सिंह बाबू स्टेडियम और चौक स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल की सूरत अब पूरी तरह बदलने वाली है। इन हॉलों को अब गोमती नगर स्थित उत्तर प्रदेश बैडमिंटन अकादमी की तर्ज पर आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार शासन स्तर पर हुई हालिया समीक्षा बैठक में इन दोनों स्टेडियमों के जीर्णोद्धार का निर्णय लिया गया है। शासन को भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार दोनों स्टेडियमों के विकास को तकरीबन तीन करोड़ रुपये का बज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.