गुड़गांव, मई 30 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। जिले के युवा मुक्केबाजों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलने जा रहा है। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 22 से 30 जून तक जालंधर (पंजाब) में 5वीं अंडर-15 सब जूनियर बॉयज एवं गर्ल्स नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में 13 से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। इसके लिए जिला स्तर पर खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है। चैंपियनशिप में लड़के और लड़कियां 15-15 विभिन्न भार वर्गों में मुकाबला करेंगे। प्रतियोगिता के मुकाबले 23 जून से 29 जून तक आयोजित किए जाएंगे, जबकि 22 जून को खिलाड़ियों की एंट्री जांच और ड्रॉ प्रक्रिया पूरी होगी। यह भी पढ़ें- किशनगंज: बॉक्सिंग में सेंट जेवियर्स स्कूल के 4 बच्चों को मिला गोल्ड मेडल प्रतियोगिता ...