लखनऊ, जनवरी 9 -- अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी, शीतल देवी सहित देश भर की दिग्गज महिला खिलाड़ी शहर में जुटेंगे। पहली बार लखनऊ को राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। इस प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होने वाली प्रतियोगिता की तैयारियों का जायजा लेने यूपी तीरंदाजी संघ के पदाधिकारी अगले हफ्ते शहर पहुंचेंगे। शहर में पहली बार आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए खेल प्रेमी भी उत्साहित हैं। आयोजकों से मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ में अब तक तीरंदाजी प्रतियोगिता का कैंप तो लगा, लेकिन अभी तक यहां पर किसी तरह की तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित नहीं की गई। यहां पर तीरंदाजी खेल को बढ़ावा देने के लिए अब योजनाबद्ध तरीके काम किया जा रहा है। इसी क्रम में खेल विभाग की देखर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.