रांची, अगस्त 29 -- रांची, विशेष संवाददाता। राष्ट्रीय खेल दिवस पर मारवाड़ी कॉलेज के खेल और एनएसएस विभाग की ओर से शनिवार को विभिन्न खेल गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के निर्देश के आलोक में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स, कैरम समेत विभिन्न स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के स्वामी विवेकानंद सभागार में सामूहिक व्यायाम और योगाभ्यास से हुई। प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए खेल, व्यायाम और योग प्रभावी माध्यम हैं। खेल शरीर को स्वस्थ रखने के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित व्यायाम करने और किसी ...