भागलपुर, मई 8 --  अकबरनगर संवाददाता भागलपुर टैलेंट सर्च फुटबॉल लीग टूर्नामेंट का आयोजन श्री राम गुलाम चौधरी क्रीड़ा प्रांगण खेरैहिया में कराया जाएगा। टूर्नामेंट को लेकर आयोजकों की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। संयोजक भवेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में केवल भागलपुर जिला लीग खेलने वाली टीम और खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। आयोजकों की ओर से सभी टीमों के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। टूर्नामेंट का फॉर्मेट तैयार कर संबंधित टीमों के ग्रुप में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...