अलीगढ़, फरवरी 15 -- बारह बजते ही जनपद के शिवालयों में भोले के भक्तों ने गंगाजल से किया जलाभिषेक, जयकारों से वातावरण हुआ भक्तिमय लोधा, संवाददाता। क्षेत्र के प्रसिद्ध श्री खेरेश्वर महादेव मंदिर पर अर्द्धरात्रि 12 बजे ही कांवड़ियों ने भगवान का गंगाजल से जलाभिषेक किया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर बम-बम भोले की गूंज उठा। इससे पूर्व शनिवार को धार्मिक आस्था और उल्लास का अद्भुत नजारा देखने को मिला। दोपहर करीब दो बजे भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात बैंड-बाजों के साथ निकाली गई, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और बैंड की मधुर धुनों पर युवा, बुजुर्ग और महिलाएं झूमते नजर आए। पूरे मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र "हर-हर महादेव" के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर में भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती से हुई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.