अलीगढ़, अप्रैल 10 -- थाना रोरावर क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहे पर रोड़ी फैलने से हुए हादसे-दर-हादसे लोधा, संवाददाता। थाना रोरावर क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहा पर गुरुवार दोपहर मिक्सर ट्रक से गिरी रोड़ी के कारण सड़क फिसलन भरी हो गई, जिससे बाइक से लेकर भारी वाहनों तक कई वाहन अनियंत्रित होकर फिसल गए। शाम के समय एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, हालांकि हेलमेट पहने होने से उसकी जान बच गई।बताया गया कि दोपहर में एक मिक्सर ट्रक से सड़क पर काफी मात्रा में रोड़ी गिर गई थी। इसे समय रहते हटाया नहीं गया, जिससे मार्ग खतरनाक हो गया। तेज रफ्तार से गुजर रहे वाहन एक-एक कर फिसलते रहे, हालांकि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। शाम होते-होते हादसा गंभीर हो गया।जिला एटा के गांव तकुआवर निवासी हरेश अपने भाई हुतेंद्र के साथ बाइक से गुरुग्राम जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.