खेरेश्वर चौराहे पर ट्रक ने मारी टक्कर, 30 मीटर तक घिसटती गई कार
अलीगढ़, मई 19 -- लोधा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहे पर सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार करीब 30 मीटर तक हाइवे पर घिसटती चली गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कार सवार तीनों लोग बाल-बाल बच गए, हालांकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। एटा निवासी स्वामी सिंह पुत्र छिद्दी सिंह, किशोरपुर जेवर निवासी भारत पुत्र बब्लू तथा बुलंदशहर निवासी फूल सिंह सोमवार को कार से बुलंदशहर से एटा की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार खेरेश्वर चौराहे पर स्थित बालाजी मंदिर के समीप पहुंची, तभी कार अचानक अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क पर काफी दू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.