खेमयू का जिला सम्मेलन 6 से
बेगुसराय, जून 1 -- भगवानपुर। बिहार प्रान्तीय खेतिहर मजदूर यूनियन का 11 वां जिला सम्मेलन दिनांक 6-7 जून को भगवानपुर प्रखंड के दादपुर गांव में होगा। यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला सचिव रामभजन सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि जिला सम्मेलन का उद्घाटन खेमयू के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव कामरेड विक्रम करेंगे। सम्मेलन की तैयारी चल रही है। जिला सम्मेलन में 200 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। सम्मेलन में किसानों की मूलभूत समस्याओं व उनकी मांगों को लेकर चर्चा कर प्रस्ताव लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- खेमयू का जिला सम्मेलन 6 से
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.