जौनपुर, जनवरी 5 -- नौपेड़वा। स्थानीय बाजार स्थित श्री यादवेश इंटर कॉलेज के मैदान में खेले जा रहे यादवेश क्रिकेट मेला के सेमीफाइनल में रविवार को खेमपुर सुजानगंज की टीम ने आयुष कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट सिकरारा की टीम को सात रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। खेमपुर सुजानगंज टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए। जिसमें आकाश रावत और द्रव्य कुशवाहा ने प्रमुख योगदान दिया। गेंदबाजी में हिमांशु राय ने 3 विकेट झटके और आयुष कॉलेज की टीम 121 रनों पर आउट हुई वहीं आकाश गुप्ता ने पांच विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच आकाश गुप्ता को 5100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि प्रबंधक डॉ. आशीष यादव रहे। इस दौरान देवी प्रसाद यादव, डॉ. दिनेश कनौजिया, डॉ. सुदर्शन यादव, अभिनय सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...