फतेहपुर, फरवरी 18 -- थरियांव। हसवां के सातों प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख विकास पासवान व पूर्व ब्लाक प्रमुख अक्षय लोधी ने किया। जहां पहले दिन खेमकरनपुर व गोलू इलेवर रारी के बीच मुकाबला हुआ। गोलू इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी और ताबड़तोड़ शुरुआत कर दी। टीम ने 12 ओवर की महज 72 गेंदों में 189 का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। जिसके जवाब में खेमकरनपुर 12 ओवर में मात्र 75 रन तक ही पहुंच पाए। इस तरह टीम ने 114 रनों से जीत दर्ज की, मैन ऑफ द मैच गेंदबाज राहुल रहे। कमेटी के सदस्य ऋषिकांत त्रिपाठी, गोविंद, राज सिंह, विनय , कपिल, अभिषेक, ज्ञानेंद्र सिंह, रजनीश मिश्रा, चेतन त्रिपाठी सहित दर्शक रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.