प्रयागराज, मार्च 20 -- फूलपुर में इफको की परियोजना के लिए किसानों के खेत के बीच से 33केवीए की बिजली लाइन ले जाने को लेकर ठन गई है। इफको खेत के बगल चक मार्ग से लाइन ले जाने को तैयार है, लेकिन किसानों का कहना है कि इससे चक मार्ग से सटी उनकी जमीन प्रभावित होगी। क्योंकि 33 केवीए की लाइन के कारण घर बनाना संभव नहीं होगा और फसल भी खराब होगी। कई दिनों से दोनों पक्षों के बीच गतिरोध के कारण एक परियोजना फंसती दिखी तो एडीएम सिटी सत्यम मिश्र ने शुक्रवार को दोनों पक्षों को बुलाकर मध्यस्थता कराई। हालांकि अंतिम तौर पर बात बनी नहीं है। ईद के बाद एक बार फिर चर्चा होगी। फूलपुर के चंदौरी गांव में इफको की परियोजना के लिए 33केवीए की लाइन ले जानी है। शासन के निर्देश पर इस काम को बिजली विभाग कर रहा है। विभाग ने सर्वे भी कर लिया और काम शुरू होने की बात आई तो किसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.