रुडकी, अप्रैल 20 -- भगवानपुर। गोकशी की सूचना मिलने पर पुलिस ने एक खेत में छापेमारी की। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 25 किलो मांस और उपकरण बरामद किया है। रविवार की रात भगवानपुर पुलिस को सिकरोडा गांव के जंगल में गोकशी की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस को आता देख आरोपी जंगल के रास्ते से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 25 किलो मांस व कटान के उपकरण बरामद किए। कोतवाली प्रभारी रितेश साह ने बताया कि अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...