खेत से 2.80 क्विंटल मांस और अवशेष बरामद, एक गिरफ्तार
रुडकी, सितम्बर 22 -- धनौरी के शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला गांव के जंगल में अवैध कटान करते एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार रात उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वायड और कलियर पुलिस को सूचना मिली थी कि तेलीवाला के जंगल में अवैध कटान किया जा रहा है। जिस पर पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पॉपलर के खेत में दबिश देकर मौके से दो क्विंटल 80 किलो मांस, संरक्षित पशु का मांस और अवशेष बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि चार आरोपी खेत और गन्ने की फसल की आड़ लेकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि देर रात मुखबिर से तेलीवाला के जंगल में अवैध कटान की सूचना मिली थी। यह भी पढ़ें- Roorki News: घर में चल रहा था पशु का अवैध कटान, एक गिरफ्तार सूचना पर गोवंश संरक्षण स्क्वायड और कलियर पुलिस की टीम ने पॉपलर के खेत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.