समस्तीपुर, मई 12 -- समस्तीपुर। मुफस्सिल थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दादपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर के समीप एक खेत से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब एवं एक बाइक बरामद की है। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही सभी कारोबारी मौके से फरार हो गए।

अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी पुलिस ने इस मामले में नामजद अभियुक्त बनाते हुए जितवारपुर चौथ निवासी मंगल साह के पुत्र संतोष कुमार को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। इसके अलावे अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। शराब बरामदगी को लेकर बताया गया है कि मुफस्सिल थाने की पुलिस धर्मपुर चौक के पास गश्ती कर रही थी।

छापेमारी की कार्रवाई इसी दौरान सूचना मिली कि संतोष कुमार अपने सहयोगियों के साथ शराब की खेप उतारकर उसे दूसरी जगह पहुंचाने की तैयारी में है। सूचना मिलते ...