खेत से सोलर पंप का सामान चोरी
इटावा औरैया, मई 28 -- सैफई। सैफई थाना क्षेत्र के गांव तरकारा में एक सोलर पंप में चोरी हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। तिरकाराबाचा नगला सुभान के रहने वाले दिनेश चन्द्र अपने परिवार के साथ वैष्णो देवी के दर्शन करने गए हैं। 24 मई की रात को उनके खेत पर लगे सोलर पंप से बदमाशों ने सामान चोरी कर लिया। चोर सोलर पम्प में लगी 13 प्लेटों में से 10 प्लेटें तथा स्टार्टर चोरी कर ले गये। इनकी कीमत लगभग दो लाख रुपए बताई जा रही है। घर लौटने के बाद चोरी की घटना की जानकारी होने पर उन्होंने सामान की तलाश की लेकिन कुछ नहीं मिला। उन्होंने थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.