बदायूं, अप्रैल 19 -- कुंवरगांव थाना क्षेत्र के ललेई गांव के रहने वाले कृपाल सिंह ने दातागंज क्षेत्र के गांव सिरसा स्थित अपने खेत से सरसों की फसल चोरी होने का आरोप लगाया है। कृपाल सिंह ने बताया कि 11 मार्च को उन्होंने अपनी पत्नी नन्ही देवी के साथ सरसों काटकर खेत में सूखने के लिए छोड़ दी थी। 13 मार्च को खेत पर पहुंचने पर फसल गायब मिली। पूछताछ में गांव की फूलन पत्नी सत्यपाल पर फसल ले जाने का आरोप लगाया। विरोध करने पर विवाद की स्थिति बन गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- सिंकदरपुर आइमा के प्रधान समेत तीन पर मुकदमा यह भी पढ़ें- खेत से फसल न काटने देने का आरोप यह भी पढ़ें- जबरन फसल काट लेने व फायरिंग करने का केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.