बदायूं, अप्रैल 20 -- बदायूं। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के ललेई गांव के रहने वाले कृपाल सिंह ने दातागंज क्षेत्र के गांव सिरसा स्थित अपने खेत से सरसों की फसल चोरी होने का आरोप लगाया है। कृपाल सिंह ने बताया कि 11 मार्च को उन्होंने अपनी पत्नी नन्ही देवी के साथ सरसों काटकर खेत में सूखने के लिए छोड़ दी थी। 13 मार्च को खेत पर पहुंचने पर फसल गायब मिली। पूछताछ में गांव की फूलन पत्नी सत्यपाल पर फसल ले जाने का आरोप लगाया। विरोध करने पर विवाद की स्थिति बन गई। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- खेत से सरसों की फसल चोरी केस दर्ज यह भी पढ़ें- खेत में रखा तीन कुंतल गेहूं चोरी, पीड़िता ने दी तहरीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.