खेत से शीशम के गिल्टे मिले, ग्रामीण पर मुकदमा
हल्द्वानी, जून 12 -- दीप चंद्र जोशी लालकुआं। बिंदुखत्ता क्षेत्र में एक ग्रामीण के खेत से शीशम के पेड़ के काटे गए गिल्टे बरामद होने पर वन विभाग ने संबंधित व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया है।जानकारी के अनुसार तराई पूर्वी वन प्रभाग की गौला रेंज की टीम को गश्त के दौरान खुरियाखत्ता क्षेत्र में महिपाल सिंह के खेत में शीशम प्रजाति के पेड़ के दो बड़े गिल्टे मिले। जांच में पता चला कि हरे शीशम के पेड़ को काटकर उसके गिल्टे बनाए गए थे। वन विभाग की टीम ने मौके से दोनों गिल्टे जब्त कर लिए। वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि संबंधित ग्रामीण पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.