लखीमपुरखीरी, फरवरी 6 -- थाना शारदानगर क्षेत्र के गांव इमामी पुरवा निवासी एक अधेड़ बुधवार की रात करीब आठ बजे बाइक से खेत देखकर वापस घर लौट रहा था। उमरिया बाजार से पहले सामने से आ रही बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल हालत में अधेड़ को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना शारदानगर क्षेत्र के गांव इमामी पुरवा निवासी 50 वर्षीय अनीस खां बुधवार की रात करीब आठ बजे अपने खेत से बाइक से घर वापस लौट रहे थे। बताते हैं कि जैसे ही वह उमरिया बाजार से पहले पहुंचे थे, सामने से आ रहे एक बाइक सवार सवार युवक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर मौके पहुंची पुलिस ने घायल हालत में अनीस खां को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान अनीस की मौत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.