प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 15 -- प्रतापगढ़। देहात कोतवाली क्षेत्र के टेंऊंगा में खेत से लौट रहे स्कूटी सवार युवक को कुछ लोगों ने रोक लिया। इसके बाद उनके साथ मारपीट की। जिसमें वह जख्मी हो गए। पीड़ित ने मामले में नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। देहात कोतवाली क्षेत्र के टेंऊंगा गांव निवासी अनुराग श्रीवास्तव रविवार को स्कूटी से अपने खेत से लौट रहा था। आरोप के रास्ते में कुछ लोगों के उन्हें उसे रोका और मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित मामले में गांव के ही सुनील उर्फ बच्चू और छेदीलाल के खिलाफ केस दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें- युवक को बैट से पीटकर किया घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...