खेत से लौट रहे वृद्ध किसान पर सांड ने बोला हमला, मौत
बागपत, जून 22 -- चांदीनगर। चांदीनगर क्षेत्र के भैड़ापुर गांव में शनिवार देर शाम खेत से लौट रहे वृद्ध किसान को सांड ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। परिजन घायल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। भैडापुर निवासी 70 वर्षीय किसान उदयवीर पुत्र माहराज सिंह शनिवार शाम 7 बजे खेतों से घर लौट रहे थे। रास्ते में सांड ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गए। जहां देर रात किसान उदयवीर की मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। रविवार की सुबह करीब 10 बजे गांव के श्मशान घाट पर किसान के शव का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि अब तक उक्त सांड कई लोगों को घायल कर चुका है。 यह भी पढ़ें- सांड के हमले में किसान की मौत, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.